24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पीएम मोदी की बातों को वाहियात कहने वाले भाजपा के बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब गनी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। तीन दिन पहले ही बीजेपी ने उस्मान गनी को पार्टी से निष्कासित किया था। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक उस्मान गनी को बीकानेर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उस्मान गनी किसी मामले की शिकायत को लेकर आज सुबह थाने आया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। समझाने पर भी नहीं मानने पर झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है। उस्मान गनी वही नेता है जिन्होंने हाल में दिल्ली में टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया था। उस्मान ने पीएम मोदी की बातों को वाहियात बताते हुए कहा था कि भले ही वो पार्टी का सबसे बड़ा फेस है, लेकिन मुझे मुस्लिम समुदाय पर उनका स्टेटमेंट अच्छा नहीं लगा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया था। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 24 अप्रैल को आदेश जारी कर बीकानेर शहर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। उस्मान 2005 में भाजपा के साथ जुड़े थे। इससे पहले वो एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। उस्मान गनी हाल में पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फ्रांस के समंदर में क्रूज पर होगा अनंत अंबानी-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 24 News Update 27042024_Epaper – 56