24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर. एसीबी ने मंगलवार को जलदाय विभाग के एसई को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी 1 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका था। आरोपी एसई ने जल जीवन मिशन के तहत ढाई करोड़ रुपए के बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 9 दिसंबर को जल जीवन मिशन के ठेकेदार की ओर से शिकायत की गई थी। इसमें बताया कि पीएचडी का एसई अनिल कछवाहा जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ 50 लाख रुपए के बकाया बिल पास करवाने की एवज में 5 लाख रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी की टीम ने उसी दिन सत्यापन करवाया। इसके बाद 13 दिसंबर को दूसरी बार सत्यापन करवाने पर एसई अनिल ने 1 लाख रुपए की रिश्वत ले ली। रिश्वत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने मंगलवार को ट्रैप का जाल बिछाया। ठेकेदार को रिश्वत के 2 लाख रुपए की राशि लेकर भेजा। एसई ने रिश्वत की रकम लेकर नवाडेरा स्थित अपने किराए के घर पर बुलाया। रिश्वत की राशि देते ही एसई अनिल ने घर की अलमारी में रख दी। एसीबी की टीम ने दबिश देकर एसई अनिल कछवाहा को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने किराए के घर में अलमारी में रखी रिश्वत की राशि 2 लाख रुपए बरामद कर लिए। एसई ने 1 लाख रुपए की रिश्वत पहले लेने की बात भी कबूल कर ली। एसीबी की टीम ने आरोपी एसई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंची। जहां ऑफिस का भी सर्च चलाया गया। एसीबी की टीम आरोपी एसई से पूछताछ कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टर से हो गया विवाद तो बंदूक लेकर पहुंच गए कंपाउंडर साहब छापे की कार्रवाई पर खोडनिया बोले- ऑफिस के दरवाजे खुले हैं, जो जांच करनी है कर लो, कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं, वे शिकायत करते हैं