Site icon 24 News Update

पीएएम नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर कल दोपहर 1.15 बजे बांसवाड़ा में करेगा लैण्ड

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर बांसवाड़ा में इन दिनों भाजपा और बाप पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पहले ही बाप पार्टी को समर्थन देकर मुकाबले को कांटे का बना चुकी है। बाप के राजकुमार रोत का भी अच्छा खासा जनाधार है। ऐसे में पिछले कई दिनों से भाजपा की ओर से किसी बड़े नेता की बूस्टर डोज की उम्मीद की जा रही थी। इसे पूरी करने कल पीएम नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा आ रहे हैं। शहर के खेल स्टेडियम में रविवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की धूम रहेगी। बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया और उदयपुर की सीट के प्रचार के लिए पीएम मोदी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की शहर में यह दूसरी सभा है। इससे पहले 11 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कुशलबाग मैदान सभा पर भाषण दिया था। व्यवस्थाओं का जायजा लेने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी पहुंच चुके हैं। चतुर्वेदी ने सभा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिला पदाधिकारियों को बैठक व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जालोर लोकसभा सीट पर प्रचार के बाद बांसवाड़ा आएंगे। दोपहर 1.15 बजे प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर खेल स्टेडियम में लैंड करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित कई सांसद और विधायक सभा में मौजूद रहेंगे। यह सभा महेद्रजीतसिंह मालवीया के लिए भी शक्ति परीक्षण का मौका होगा। अभूतपूर्व भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Exit mobile version