Site icon 24 News Update

मिशन वागड़ के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे डूंगरपुर

Advertisements


डूंगरपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के भाषण के बाद से वागड़ की राजनीति में उबाल आया हुआ है। आरोप प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं। आज डूंगरपुर से लेकर बांसवाड़ा तक भाजपा, कांग्रेस और बाप के नेताओं के तीखे बयानों की बाढ़ आ गई। अब प्रचार के 24 घंटे ही शेष रहे हैं। तीनों दलों के सामने करो या मरो की स्थिति है। कांग्रेस पहले ही बीटीपी की नाव की सवारी कर चुकी है मगर अंदरखाने असंतोष का लावा उबल रहा है तो भाजपा में भी स्थितियां अनुकूल नहीं है। यहां पर भितरघाती मालवीया को वोटों की चोट देने का गुप्त संकल्प लिए तैयार हैं। ऐसे में सबको हिन्दुत्व के अम्बरेला के नीचे लाने अब ऐन मौके पर आज सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री हुई है। संगठनात्मक कौशल का जादू दिखाने मुख्यमंत्री का यह आगमन बहुत अहम माना जा रहा है। आज सीएम का दोवड़ा हवाई पट्टी पर स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली।शर्मा मंगलवार देर शाम को डूंगरपुर पहुंचे थे। बैठक में बांसवाड़ा और उदयपुर लोकसभा सीट पर जीत को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। वे विशेष चार्टर प्लेन से डूंगरपुर आए हैं। उनके साथ बांसवाड़ा सांसद कनकमल कटारा भी आए। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, सुशील कटारा समेत कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शर्मा कल मीडिया से बात करेंगे व इसके बाद प्रतापगढ़  रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version