24 न्यूज अपडेट, सलूंबर। जिले के सराड़ा उपखंड अंतर्गत बलुआ ग्राम पंचायत स्थित पाल बलुआ में चल रही अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने के विरोध में ग्रामीणों ने सराड़ा उपखंड मुख्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि समाज का सामाजिक स्तर गिरता जा रहा है । और समाज में कई प्रकार के लड़ाई झगड़े तथा बना बनाया घर भी शराब के कारण बिक रहा है । जिससे अन्य प्रकार की सामाजिक व्यवस्था में बिखराव हो रहा है । नई उम्र के लड़के अंग्रेजी शराब के भेंट चढ़ चुके हैं । इस कारण गांव में शिक्षा का स्तर कम होता नजर आ रहा है । वहीं बताया कि आदिवासी मजदूरी कर दिन का 300 रुपए कमाते हैं । और गांव में शराब मिलने से शराब पी जाते हैं । जिससे पहले से आर्थिक स्थिति कमजोर है । और फिर कमजोर हो रही है , यहां तक शराब के नशे में पति-पत्नी झगड़े सहित कई घटनाएं हो रही है जिसका मुख्य कारण शराब है । अगर यही बंद हो जाए तो गांव में हर एक व्यक्ति सुधर सकता है । ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करवाने को कहा । साथ ही बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर गांव में मतदान भी करना पड़े तो हम करने के लिए तैयार है । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर: झाड़ियों में भड़की आग, आग बुझाते समय बुरी तरह झुलसा बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत सलूंबर के डाल गांव के कलाल घाटी क्षेत्र में लगी आग, दमकल की मदद से आग पर पाया काबू