24 न्यूज अपडेट जयपुर। जयपुर में पार्किंन्सन बीमारी के इलाज के नाम पर शरीर की नसों में फैले मवाद को निकालने का झांसा दिया व स्वस्थ्य करने का भरोसा दिला रिटायर्ड अफसर से 29 लाख रूपए ठग लिए। मामला मानसरोवर इलाके का है। पुलिस के अनुसार जयपुर के मानसरोवर के 63 साल के रिटायर्ड अफसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे लंबे समय से पार्किंन्सन से ग्रस्त है। 9 फरवरी को सुबह मध्यम मार्ग पर वॉक कर रहे थे व इस दौरान आशीष अग्रवाल नाम का लड़का आया। उसने कहा कि मुहाना मंडी रोड पर रहता है। खुद को सीए का स्टूडेंट बताया। कहा कि आप पार्किंन्सन बीमारी से परेशान हैं क्या? इसके बाद कहा कि पिताजी को भी पार्किंन्सन की बीमारी थी। मुंबई के डॉक्टर समीर से इलाज करवाने पर बीमारी ठीक हो जाएगी। आशीष ने इलाज के लिए डॉक्टर समीर का मोबाइल नंबर दिया। उसने भरोसा दिलाया कि आप 100 प्रतिशत ठीक हो जाओगे। डॉ. समीर को फोन किया तो दोपहर 12ः30 बजे घर पर विजिट करने की बात कही। साथ ही बीमारी के बारे में व फैमेली हिस्ट्री के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- पत्नी की मौजूदगी में ही इलाज करेंगे। 13 फरवरी सुबह 11 बजे डॉक्टर समीर असिस्टेंट राजू के साथ घर आए। हाथ-पैर और पीठ पर ऑर्थो तेल की मालिश की। जांच कर बाएं हाथ की नस में सुई चुभाकर एक स्टील की कुपी में खून की बूंद निकाली और फिर एक कागज पर रखी। उन्होंने नसों में मवाद की वजह से बीमारी फैलने की बात कही और कहा कि पूरी बॉडी में यह मवाद फैल रहा है। इसे खींचकर निकालना होगा व इसका खर्च 6 हजार रुपए प्रति बूंद आएगा। डॉ. समीर ने 118 खराब खून की बूंदें निकालकर 7 लाख 8 हजार का खर्च बता दिया। अफसर ने भी बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर डॉक्टर समीर के असिस्टेंट को दे दिए। 16 फरवरी को डॉ.समीर ने 371 खराब खून की बूंदें बाएं हाथ, बाएं कंधे, बाएं पैर और दाएं पैर से निकाली जिसका कुल खर्च 22.26 लाख रुपए बताया। इस तरह से कुल 29.34 लाख का बिल बना दिया। इस दौरान उन्होंने दाएं पैर और दाएं कंधे का बकाया इलाज बिना फीस के करने की बात कह दी। अधिकारी ने 29.34 लाख का पेमेंट कर दिया। पेमेंट लेने के बाद वह चले गए और दोबारा नहीं लौटे। उन्होंने फोन से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। अब उनको धोखे का एहसास हुआ व पुलिस को रिपोर्ट करवाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एसपी-कलेक्टर साहब, उदयपुर के चौराहों पर लगाइये ग्रीन नेट, तगड़ी गर्मी में मौका भी है और दस्तूर भी तोगड़िया बोले-हर घर जाकर हनुमान चालीसा पाठ कराना होगा, 5 करोड़ मुसलमानों को देश से निकालना होगा