24 न्यूज अपडेट उदयपुर। कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। दुकानदार बरसों से जिस कब्रिस्तान की दीवार के सहारे कार पार्क कर रहा था वहां पर ठेला लगा दिया गया। ठेले वालों से विचाद हुआ। ठेले वाले ने दुकान पर आकर धमकाया। मामला बढ़ा, व्यापार मंडल और पुलिस के हस्तक्षेप से धमकाने वाला ठेले वाला डिटेन कर लिया गया। क्योंकि धार्मिक विभिन्नताओं का मामला था इसलिए पुलिस अधिकारी भी पहुंचे व समझाइश हुई। इस पूरे मामले में कुछ खबरनवीसों ने कन्हैयालाल हत्याकांड जैसा एंगल जोड़ दिया जिससे संवदेनशीलता और बढ़ गई। शहर के संवदेनशील लोगों का कहना है कि हर खबर को मसालेदार बनाने के लिए उसमें दो पक्षों के झगड़े को केवल अपने कुछ व्यूज पाने के लिए कन्हैयालाल हत्याकांड से जोड़ देना कहां की समझदारी है। मीडिया को और अधिक सेंसेटाइज करने की जरूरत है ताकि तथ्यों का उसी रूप में रखा जा सके जैसे कि वे हैं। उसमें किसी भविष्य की अनिष्ठ की आशंका खोजना व उस पर आधारित सनसनीखेज शीर्षकों को जनता के मानस पटल पर आरोपित करने की प्रवृत्ति व न्यूज की कारीगरी बाज आना चाहिए। खबरों की ना तो आिर्र्टफिशियल बुनाई वाली टेलरिंग होनी चाहिए ना ही टेररिंग।बताया गया कि अश्विनी बाजार में टेलर शॉप मालिक को शनिवार को दुकान में एक युवक ने घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची।एक युवक को डिटेन किया। अश्विनी बाजार में हाउस ऑफ कारीगर नाम से टेलर शॉप है। उसके मालिक को पुलिस को बताया कियुवक ने दुकान के भीतर आकर जान से मारने की धमकी दी। करीब 10 दिन पहले उनकी दुकान के सामने रोड पार कब्रिस्तान की दीवार के पास जहां वे अपना वाहन खड़ा करते थे, वहां चाय वाले ने ठेला लगाया। उसके बाद से जब वे वाहन वहां खड़ा करने जाते हैं तो पार्किंग को लेकर कहासुनी होती है। चार दिन पहले एक युवक ने कहासुनी करते हुए धक्का तक कर दी। उसके बाद से हर रोज अलग-अलग लोग आकर बैठता है बदतमीजी करते हैं। शनिवार को युवक दुकान में घुस गया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी व कहा कि दुकान से बाहर आ जाओ। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि छह महीने पहले भी इसी तरह का वाकया हुआ था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कैंसर जैसी बीमारियों का गुलाब की पंखुड़ियां से इलाज करने का करता था दावा, पुलिस ने बंद करवाया दरबार जन्मदिन पर मित्र के संग किया रक्तदान , युवाओं को दिया ये खास संदेश