Site icon 24 News Update

पानेरियों की मादड़ी में नानी बाई रो मायरो कथा के प्रसंगों पर भाव विभारे हुए श्रद्धालु

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पानेरियों की मादड़ी, होली चौक नोहरे में मेनारिया समाज ग्राम सभा द्वारा आयोजित नानी बाई रो मायरो कथा में व्यासपीठ के पंडित माणकलाल मेनारिया ने बहुत ही सुन्दर शब्दों में अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी द्वारा श्री कृष्ण भक्त नरसी जी जिनके घर संतों का आगमन और रात्रि में सत्संग में नरसी जी को वैराग्य हो जाना, 14 करोड़ की संपत्ति लोक कल्याण में दानकर शिव जी की आराधना करने लगे। शिव जी ने प्रसन्न होकर उनको गोलोक में राधा कृष्ण के दर्शन करवाए। श्री कृष्ण द्वारा नरसी भक्त को केदार राग देना और आश्वासन देना जब कभी कोई भी कार्य हो तो द्वारिका में सांवल शाह के नाम पत्र भेज देना फिर एक हुंडी का प्रसंग आया, भगवान ने सेठ जी का रूप बनाकर भक्त नरसी जी की हुंडी स्वीकारी उसके बाद राजा मंडलीक के दरबार में माला देकर नरसी जी का मान बढ़ाना और नरसी जी के पिताजी के श्राद्ध का कार्य स्वयं ठाकुर जी ने नरसी जी का रूप बनाकर करवाया । 700 नागर वंश के ब्राह्मणों को जीमाना तथा दक्षिणा देना । नरसी जी के इन प्रसगों बताते हुए आज की कथा को विश्राम दिया गया। समाजजन और आसपास के क्षेत्र के सभी महिला एवं पुरुष ने कथा का श्रवण किया। आज की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई ,आरती करने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। यह जानकारी कैलाश मेनारिया ने दी।

Exit mobile version