24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। नौतपा कहर बरपा रहा हैं। जानलेवा बन रहा हैं। गर्मी असहीनय हो गई है। नौतपा के पहले दिन फलौदी का तापमान 50 डिग्री था मगर आज तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51 डिग्री पर पहुंच गया। इधर, सोमवार को जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान की लू लगने से मौत हो गई। अजमेर के केकड़ी में 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 4 दिन में गर्मी से मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच देर रात बंगाल के तट से तूफान रेमल टकराया। करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कोलकाता में तेज आंधी-बारिश के चलते कई जगह पेड़ उखड़ गए, घरों को भी नुकसान हुआ है। जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड टीम भी इमरजेंसी के लिए मुस्तैद की गई थीं। इससे पहले प्रशासन ने बंगाल के तटीय इलाकों से करीब 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया था।अभी का तापमानजयपुर 46 डिग्री, उदयपुर 45 डिग्री, कोटा 48 डिग्री, बीकानेर 4़9, चूरू 47 डिग्री, जैसलमेर 48 डिग्री, जोधपुर 47 डिग्री, अजमेर 45.8 डिग्रीराज हीटवेव अलर्ट : 27 मई🔷आगामी 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। राज्य में चल रहे तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है।🔷 आगामी 72 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज सतही हवाएँ (आंधी) 25-35 Kmph चलने की संभावना है।🔷29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में व 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गेमिंग जोन हादसे में गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार को कहा-आप अंधे हो गए हैं या सो रहे हैं…..उदयपुर आए गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेश त्रिवेदी से खास बातचीत 24 News Update 27 05 2024 Epaper- 86