24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हाईवे पर इन दिनों पत्थरबाजी और लूटपाट की घटनाएं बढने के बाद से लोग परेशान हैं। रात को कई लोगों ने हाईवे से आना जाना ही बंद कर दिया है मगर जरूरी काम से आने जाने वालों व पर्यटकों को बहुत परेशानी हो रही है। हर घटना उदयपुर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर देती है। ऐसे में कारगर प्रशासनिक उपाय जरूरी हो गए हैं। आज इसी मसले पर होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान की ओर से पर्यटकों के साथ हाईवे/मार्गों पर हो रही लूटपाट एवं पत्थरबाजी की रोकथाम के लिए आईजी उदयपुर रेंज एंव उपनिदेशक पर्यटन उदयपुर को ज्ञापन देकर इसकी रोकथाम हेतु उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देकर बताया कि उदयपुर पर्यटन नगरी के रूप में विश्व विख्यात है यहां पर देश एंव विदेश से पर्यटक चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से भी आते हैं साथ ही बाइकर्स ग्रुप जो की भारत भ्रमण पर निकले हुए होते हैं जो की पर्यटन का प्रचार-प्रसार भी करते हैं वह भी उदयपुर के हाईवे/मार्गो से होते हुए निकलते हैं। विगत कुछ समय से उदयपुर से लगाते हुए हाईवे/मार्गों पर पर्यटकों की गाड़ियों पर पत्थबाजी एवं उन्हें रोक कर लूटना, मारपीट करने की घटनाएँ हो रही है। जिसमें प्रमुखतया हाईवे/मार्ग क्रमशः उदयपुर से पिंडवाड़ा, उदयपुर से बिछीवाड़ा, उदयपुर से सलूंबर। उक्त घटनाओं का एक नया वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है वह बाइकर्स के साथ शनिवार की रात का बताया जा रहा है। इन घटनाओं से उदयपुर की छवि सुरक्षा की दृष्टि से खराब हो रही है एवं पर्यटक उदयपुर आने से भी कतराएगा। आईजी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उक्त घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा जिससे कि पर्यटक बिना भय के उदयपुर आकर घूम सके। इसी क्रम में उपनिदेशक पर्यटन ने भी बताया कि इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष- सुभाष सिंह राणावत उपाध्यक्ष- के पी अग्रवाल सचिव- राकेश चौधरी एंव सदस्य राहुल सिंह कुमावत उपस्थित थे यह जानकारी राकेश चौधरी, सचिव होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्या गोगुंदा ग्राम सहकारी समिति की जांच में चल रहा है रिश्वत का खेल???? अध्यक्ष हरिसिंह झाला ने कहा………कर रहा है…….लाख की डिमांड (नाम जानने के लिए खबर देखिये वीडियो खबर) आराटीआई में थानों के सीसीटीवी फुटेज मांगते ही क्यों बढ़ जाता है उदयपुर पुलिस का ब्लड प्रेशर,,,,,स्टेट क्राइम ब्यूरो का आदेश नहीं मानती उदयपुर पुलिस, आरटीआई में सूचना मांगी तो कर दिया इनकार