Site icon 24 News Update

परसाद थाना क्षेत्र में लापता विवाहिता का मुकदमा दर्ज, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदा की की रिपोर्ट

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट परसाद। सलूंबर जिले के परसाद थाना परसाद क्षेत्र में माता-पिता से मिलने आई एक महिला के अचानक गायब हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पति ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।जानकारी के अनुसार झल्लारा थाना क्षेत्र के भबराणा हाल गुरूदत्तनगर, तेगबहादूर नगर मुम्बई निवासी संतोष पुत्र धूलजी सेवक ने अपनी पत्नी देवी बाई 44 वर्ष जो अपने माता पिता से मिलने पुराने जैन मन्दिर के समीप परसाद आई थी। जहां गुरूवार 26 दिसंबर दोपहर 12.10 बजे पीहर से बिना बताये गायब हो गई है। प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि महिला मासिक रूप से बिमार है व 44 वर्ष की रंग सांवला,धारीदार पीली साड़ी व मेहरून कलर का स्वेटर पहने हुए है। महिला के गायब होने के बाद से पहचान और रिश्तेदारों में तलाश के बाद जानकारी नही मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version