Site icon 24 News Update

पचकोडिया के बना राम मीणा के कामयाबी की कहानी, ऑर्गेनिक खेती से हर साल कमा रहे हैं लाखों रुपए, पचकोडिया के एक किसान ने जैविक खेती को अपनाकर कामयाबी की नई कहानी लिखी है. किसान हर साल लाखों का मुनाफा कमा रहा है|

Advertisements

रिपोर्ट- मोना कुमावत

24 न्यूज़ अपडेट अणतपुरा॥ अगर मन में जज्बा हो और कुछ कर गुजरने की चाह हो तो हर मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल उपखंड क्षेत्र की मीणा का बैरा गांव के होनहार किसान बना राम मीणा प ने. किसान ग्रीन हाउस में जैविक खेती से हरी सब्जियां जैसे पालक, मूली, गाजर, की पैदावार करके लाखों रुपए प्रतिवर्ष कमा रहे हैं. वहीं, किसान बना राम मीणा गेहूं, जौ, व अन्य सब्जियों की भी जैविक खेती कर रहे हैं. जैविक खेती कर के बना राम अब क्षेत्र के किसानों को भी जैविक खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. किसान मीणा ने कहा कि रासायनिक दवाइयों और खाद का उपयोग करके अच्छा उत्पादन तो ले सकते हैं, लेकिन उसके दुष्प्रभाव बहुत हैं. इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है.किसान मीणा ने बताया कि उनके खेत पर 2 ग्रीन हाउस बने हुए हैं. वो अपने खेत पर ही गाय पालन कर गाय के गोबर से केंचुए वाली जौविक खाद तैयार करते हैं और इस जैविक खाद को ही ग्रीन हाउस और अन्य खेतों में इस्तेमाल करते हैं. किसान ने ग्रीन हाउस में खीरे और ककड़ी पत्ता को भी फूलगोभी धनिया मिर्ची की फसल लगा रखी है, जिसकी सिंचाई बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से की जाती है. किसान हर साल लाखों रुपए की खीरा और ककड़ी बाजार में बेचते हैं.

Exit mobile version