Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुरं राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा 15 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु राजस्थान से 8 महिला जनप्रतिनिधियों का चयन किया गया है जिसमें वह उनके जीवनसाथी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष अतिथि के रूप में भाग लेगी।
इसमें उदयपुर जिला परिषद की सदस्य श्रीमती सुनीता (पिंकी) मांडावत को उनके जीवनसाथी श्री दिनेश मांडावत के साथ विशेष अतिथि के रूप में चयन किया है।

