Site icon 24 News Update

पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी को एनजाइना, आईसीयू में भर्ती, एिंजयोग्राफी होगी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.जयपुर। भजनलाल सरकार में पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को सांस में तकलीफ के बाद आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। देवासी को जांचों के बाद फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी एंजियोग्राफी होगी। एसएमएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार ओटाराम देवासी को सीने में दर्द की शिकायत थी। उनको एनजाइना की शिकायत है, आईसीयू वार्ड में भर्ती रखा गया है। थोडी ही देर में उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल आई है। देवासी की 2डी इको की जांच नार्मल आई हैं, कुछ और जांचों के बाद एंजियोग्राफी की जाएगी।
यह होता है एनजाइना
सीने में दर्द या बेचैनी का लक्षण एनजाइना होता है। इसमें दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिल रहा है। परिणामस्वरूप, अधिक रक्त प्राप्त करने के लिए दिल तेजी से धड़कता हैं। इस लक्षण को देखते हुए तुरंत सावधान होने की जरूरत होती है। यह बीमारी नहीं है बल्कि एक संकेत है कि दिल का रोग हो सकता है। इसमें जांचों के बाद एंजियोग्राफी की जरूरत हो सकती है।

Exit mobile version