Site icon 24 News Update

नौतपा में गर्मी खाकर बोला था आशाराम, प्री-मानसून में हो गया सस्पेंड

Advertisements


उदयपुर। नौतपा में देहलीगेट चौराहे पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस जवान ने ऑन कैमरा अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए भरी गर्मी में यातायात सिपाहियों की ड्यूटी लगाने पर सीनियर्स को आड़े हाथों लिया था। वीडियो खूब वायरल हुआ था व कई लेागों ने सिपाही की पीड़ा को समझते हुए यातायात के सिपाहियों को छाते बांटे थे। दूसरी तरफ अधिकारियों का कहना था कि आशाराम डï्यूटी में लापरवाही का आदी है व पहले भी कई बार उन प्वाइंटïस से गायब पाया गया जहां पर इसकी डïयूटी लगाई गई थी। विभागीय जांच की अनुशंसा की गई थी। अब आदेश के तहत उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आधे वेतन व भत्तों के साथ नियमानुसार तैनाती पुलिस लाइन में की गई है।

Exit mobile version