24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नेशनल कराते चैंपियनशिप में कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह सेक्टर-4, स्थित जैन मंदिर पास ऋषभ प्लाजा में रखा गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर राजश्री गांधी थे। कपिल चित्तौड़ा परम एज्युकेशन संस्थान के निदेशक उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान किए गए तथा जिन खिलाड़ियों ने नेशनल कराते चैम्पियनशिप में विशेष कराते का प्रदर्शन करते हुए नकद पुरूस्कार राशि एवं स्वर्ण पदक जीता उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के प्रारंभ में कराते खिलाड़ियों द्वारा कराते की विविध कला काता और कुमिते की विशेष तकनीकी का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मार्शल आर्ट क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ॰ राजश्री गांधी ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया व कहा कि माटी से बढ़कर कोई चंदन नहीं हो सकता और वंदे मातरम से बढ़कर के कोई वंदन नहीं हो सकता और सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु तीन बातों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार और उन्होंने मार्शल आर्ट की उपयोगिता बताते हुए कहा मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल नहीं है इसके माध्यम से शरीर, मन, बुद्धि तीनों स्वस्थ रहते हैं और उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट सीखने से आदर और अनुशासन आता है और इससे स्वयं का सर्वांगिण विकास होता है और किसी भी खेल में कोई हार जीत का अंतर नहीं होता खेल में जितनी विपरीत, विकट, कठिन परिस्थिति होगी तुम उतने ही मजबूती के साथ खड़े होंगे इस तरह सभी खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने प्रगतिशील रहने और उत्साह के साथ सफलतम जीवन जीने की प्रेरणा दी।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि कपिल चित्तौड़ा ने अपने अभिभाषण में सभी कराते खिलाड़ियों को बताया कि मार्शल आर्ट सीखते वक्त हमें बहुत कठिन परिश्रम, मेहनत करनी होती है। चित्तौड़ा जी ने बताया कि मार्शल आर्ट की प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी मार्शल आर्ट का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर इस तरह की प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करते हैं इस तरह कठोर परिश्रम, मेहनत करते हुए सभी खिलाड़ी अपनी मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण को पूरा प्राप्त करते हैं इससे उनके जीवन में जब भी कभी किसी भी तरह की कठिन परिस्थितियों में भी उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे और सभी को इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने सभी को आशीर्वचन देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से रेखा खोखर, नेशनल कराते रेफरी, इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी मनस्वी सोनवाल और भविष्यराज उपस्थित थे। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन कमांडो मार्शल अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक किशन सोनवाल के द्वारा किया गया। यह जानकारी किशन सोनवाल निदेशक, कमाण्डों मार्शल आर्टस एकेडमी, उदयपुर ने दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading