24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम द्वारा हाथीपोल क्षेत्र में शनिवार को शहरवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को एक और नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शनिवार को नगर निगम द्वारा हाथी पोल खटीक्वाड़ा क्षेत्र में पार्किंग का शुभारंभ नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक एवं आयुक्त राम प्रकाश द्वारा किया गया। यह पार्किंग स्थान शहर के मध्य हाथीपोल क्षेत्र में होने के कारण यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।निगम संचालित करेगा पार्किंग।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी। जल्द ही इसके विधिवत संचालन हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी।अब शहर वासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को वर्ष भर पार्किंग की सुविधा मिलती रहेगी।पर्यटकों को होती है समस्या।नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि त्योहार समय में उदयपुर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को हाथीपोल क्षेत्र में अपने वाहन पार्किंग को लेकर समस्या रहती है। इसी के निराकरण को लेकर महापौर गोविंद सिंह टॉक के निर्देश पर तुरंत पार्किंग का शुभारंभ किया गया है।50 वाहन होंगे पार्क।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि हाथीपोल क्षेत्र में शुरू किए गए पार्किंग स्थल पर लगभग 45 से 50 चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग संभव होगी। यह पार्किंग स्थल 6000 स्क्वायर फीट क्षेत्र पर निर्मित किया गया है। वर्ष भर शहर के मध्य अब लोगों को पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।हाथीपोल पार्किंग के शुभारंभ कार्यक्रम में स्वास्थ अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, अधिशासी अभियंता यांत्रिक लखन लाल बेरवा, रितेश पाटीदार, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व निरीक्षक विजय जैन सहित निगम के कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हंसने से होते हैं कई प्रकार के रोग दूर योग विशेषज्ञ:-विनोद कुमार रेगर रेलवे कर्मचारी सूरज प्रसाद की तालाब में डूबने से मौत