Site icon 24 News Update

निगम की बसे आदेश के बाद भी नहीं जा रही है कैलाशपुरी, देलवाडा मार्ग पर आज एक बुजुर्ग बीमार व्यक्ति के साथ तीन अन्य यात्री को बीच रास्ते में उतारा

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. राजस्थान रोडवेज की बसों के परिचालक चालक द्वारा आए दिन यात्रियों को बीच रास्ते में उतरने की घटनाएं आम हो गई है इसी का उदाहरण आज देखने को मिला आज ही कैलाशपुरी व देलवाड़ा के जागरूक लोगों द्वारा निगम की बसे कैलाशपुरी ,देलवाड़ा नहीं होकर बाईपास से गुजरने की शिकायत करने उदयपुर डिपो मैनेजर के पास पहुंचे लेकिन वह वहां पर नहीं मिले उनके अधीनस्थ कर्मचारी को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए डिपो मैनेजर के नाम से ज्ञापन सोपा उसमें यही बात लिखी गई की निगम की बसो द्वारा आए दिन लोगों को बीच रास्ते में उतार दिया जाता है वह निगम की बसें राज्य सरकार की आदेश की अवहेलना करते हुए बाईपास से गुजर जाती है जबकि राजस्थान रोडवेज की बसों को निर्देशित किया गया है कि वह कैलाशपुरी उदयपुर होकर गुजरे लेकिन चालक ,परी चालकों की मनमानी के चलते आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं की सत्यता को जानने के उद्देश्य से आज कैलाशपुरी पंचायत के सरपंच के साथ अन्य जिम्मेदार व्यक्ति गोपाल नागदा, मोटू लाल वैष्णव भी बस में भुवाणा से सवार हुए और उन्होंने देखा कि बस में पहले से ही कैलाशपुरी जाने के लिए एक बुजुर्ग बीमार यात्री जिनका नाम महादेव प्रसाद है बैठे हुए थे जब इन लोगों द्वारा कैलाशपुरी जाने की बात कहीं तब परिचालक कैलाशपुरी नहीं जाने की बात कहने लगा और कहने लगा कि यह तो बाईपास से ही जाएगी तब वहां मौजूद सरपंच व अन्य लोगों ने विभागीय आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विभाग ने समस्त वाहनों को कैलाशपुरी होकर जाने के लिए कह रखा है तभी मौजूद गोपाल नागदा ने सीएम के आदेश दिखाएं तब वह कहने लगा कि विभाग हो या सीएम के आदेश में नहीं मानता बस मेरे बाप की है इस तरह की बातें करने लगा पूर्व उप सरपंच मोटू लाल वैष्णव ने बताया कि परिचालक शराब के नशे में था और वह गाली गलौज करते हुए बहस करने लगा तभी परिचालक ने गाड़ी को एक तरफ खड़ा करने के लिए कहा इस पर सरपंच ने गाड़ी थाने पर लेने को कहा चालक द्वारा गाड़ी थाने पर ले जाकर रोक दी गई व कुछ लोग जो प्रतिदिन इसी बस मेंआने वाले है उनमें से2-4 लोग उतरे जो परिचालक से मित्रता रखते है वह भी इन लोगों से जो कैलाशपुरी के लिए सवार हुए थे उनसे बहस करने लगे और थाने के अंदर चले गए और गाड़ी में सवार बुजुर्ग व्यक्ति काफी घबरा गए तभी अन्य लोगों ने उन्हें संभाला वह एक तरफ बिठाया पुलिस थाने पर पहुंचते ही सरपंच ने भाजपा नेता व समाज सेवी अशोक मोड़ को इसकी सूचना दी जिस पर मोड तत्काल थाने पर पहुंचे वह थाने में मौजूद अधिकारियों की डिपो मैनेजर से भी बात करवाई लेकिन डिपो मैनेजर ने भी उक्त वाहन परिचालक को पहले तो कैलाशपुरी होकर जाने के लिए कहा लेकिन परिचालक द्वारा उन्हें भी लेट होने का हवाला देते हुए मना कर दिया इस पर मोड़ ने अन्य महिला यात्रियों को बस में परेशान देख बुजुर्ग व्यक्ति व कैलाशपुरी की सवारियों को अपने निजी वाहन से कैलाशपुरी छोड़ आने की बात कहते हुए बस को रवाना करते हुए उन्हें कहा कि तुम्हारे खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी यह कहकर बस को वहां से रवाना कर दी गई लेकिन ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त चालक परिचालक को सेवा से बर्खास्त किया जाए वह सभी निगम के चालक परिचालक को पाबंद किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न घटे इसकी पुर्नवृत्ति ना हो इसके लिए अधिकारी सभी को पाबंद करें अन्यथा ग्रामीणों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा राज्य मार्ग को जाम किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी

Exit mobile version