कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे यात्री भार एवं लंबी दूरी की यात्री गाड़ियों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले लगाने की मांग को लेकर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मोदी ने सांसद सीपी जोशी एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी से आग्रह किया है।मोदी ने बताया कि निंबाहेड़ा क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक इकाइयों एवं लंबी दूरियों की यात्री गाड़ियों के ठहराव के कारण स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की यात्री गाड़ियों के आरक्षित कोच में यात्रा करने वालों को अपने आरक्षित कोच की स्थिति की जानकारी नहीं होने के कारण कई बार यात्रियों की गाड़ी छूट जाती है। इन यात्री गाड़ियों के अत्यधिक कम समय के लिए प्लेटफार्म पर ठहराव के चलते तथा आरक्षित कोच की स्थिति की पूर्ण जानकारी के अभाव पर अक्सर यात्री इधर से उधर भागम भाग करते नजर आते हैं, जिसके कारण कई बार बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा भी रहता है।जिला संयोजक मोदी ने सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी से वार्ता कर यात्रियों को हो रही इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है। इस पर सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 दिवसीय सेवा सप्ताह के अन्तर्गरत जैन सोशल ग्रुप (मेन) नीम्बाहेड़ा ने श्री साँवरिया गोशाला पूर्व प्रधानमंत्री वजपेजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की