24 न्यूज अपडेट उदयपुरँ पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के नाकोडा नगर में माउण्ट व्यु स्कुल के पिछे एक बिल्डिंग से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफतार किया गया। जिनसे घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है। बताया गया कि 11 सितंबर को प्रार्थी किशोर कुमार पिता भवरूराम भील उम्र 20 साल निवासी गांव बोहा थाना नैहडाई जिला जैसलमेर ने प्रतापनगर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया कि प्रार्थी के पडौसी गांव का रहने वाले देवेन्द्र मेघवाल ने बताया कि उदयपुर में कम्पनी में नौकरी देते है। मैं भी बेरोजगार होने से रोजगार की तलाश में था। देवेद्र पर भरोसा कर कहा कि उदयपुर में ऑफीस किस जगह है तो उसने बताया कि नाकोडा नगर प्रतापनगर में है। जिस पर मैं भी इस कम्पनी का नाकोडा नगर प्रतापनगर स्थित ऑफिस पर आ गया। वहां पर गया तो कम्पनी में विभिन्न पदों पर कार्यरत हेमराज प्रजापत पिता जगदीश कुम्हार उम्र 28 साल निवासी बेगलियावास थाना मसुदा जिला अजमेर, तरूण मेघवाल पिता प्रेमाराम मेघवाल निवासी लोहारकी थाना रामदेवरा जिला जैसलमेर, देवेन्द्र कुमार पिता श्री भारमल जी निवासी आगोरिया थाना शिव जिला बाडमेर, दल्लाराम पिता सावलराम प्रजापत निवासी आहोर थाना आहोर जिला जालौर, भारमल पिता उदाराम जी गुर्जर निवासी इन्द्रा कॉलोनी रामदेव मंदिर के पीछे थाना विजयनगर जिला अजमेर, विजय पिता रमेश जी वर्मा निवासी कांवठ थाना थोई जिला सीकर, श्रवणलाल पिता श्री उदालाल गुर्जर निवासी देवगढ़ थाना देवगढ जिला राजसंमद व मेरे पडौसी गांव का देवेन्द्र मेघवाल मिले। इन सभी ने मुझे बताया कि कम्पनी में अच्छा काम है और रूपये भी अच्छे मिलते है। कम्पनी मैंम्बर बना रही है। मैंम्बर बनाने से अच्छी कम्पनी में पोस्ट होने पर पैमेन्ट ज्यादा मिलेगा अभी तो 15 हजार रूपयों से शुरू है। कम्पनी में जितने जल्दी मैम्बर बनाते है उतना जल्दी प्रमोशन मिलता है। मुझे भी कम्पनी में जुडने के लिये फार्म 900 रूपये व हॉस्टल की फीस के 6000 रूपये नकद लिये व ज्वाइनिंग का फार्म भरवाया। इस प्रकार ये लोग बेरोजगार लडको को नौकरी देने के नाम पर कम्पनी में बुलाते है और 900 रूपये फार्म फिस, 6000 हॉस्टल फिस और कम्पनी के प्रोडक्ट के बारें में तीन चार दिन क्लासेस चलाते है और फिर 5000, 10000, 15000 हजार रूपयों के प्रोडेक्ट के बारें में बताते है. मेरे को देवेन्द्र मेघवाल ने कहा कि मैने भी 15000 हजार रूपयों वाला प्रोडेक्ट लिया है, मेरे को भी 15000 रूपयों का प्रोडेक्ट लेने के लिये बोला जिस पर मैने भी नकद 15000 रूपयों देकर प्रोडेक्ट लिया था। इसके बाद इन सभी ने मिलकर उससे कहा कि तुम एक डायरी में अपने जानकारों के नाम पता. व्यवसाय व मोबाईल नम्बर लिख कर सारणी बनाओ जिस पर मैने भी इन लोगों के कहे अनुसार सारणी बनाई इसके बाद इन्होने कहा कि तुम इन लोगों से सम्पर्क कर कम्पनी में काम करने के लिये बुलाया और कम्पनी के बारे में जानकारी दी कि कम्पनी अच्छी है, कम्पनी में महिने के 20-25 हजार रूपयों की कमाई होती है। अगर तुम ऐसा नहीं करते हो तो तुम्हारे प्रोडक्ट के रूपये डुब जायेगे और तुम्हारे रूपये भी नहीं मिलेगें तुम अपने नीचे सदस्य बनाओ और 15 प्रतिशत कमीशन कमा सकते हो और जितने तुम्हारे नीचे मैम्बर जुडेगें उतना तुम्हे फायदा होगा। हम भी पहले कम्पनी में इसी प्रकार आये थे और आज कम्पनी में हम अधिकारी बनकर बैठे है। इस प्रकार ये सभी लोग प्रलोभन देकर बेरोजगार युवको नौकरी देने का झांसा देकर रूपये ऐंठने का काम कर मेरे साथ व अन्य युवको के साथ धोखा कर रहे है। ये कम्पनी फर्जी होकर बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का झांसा देकर रूपये ऐठ रहे है। इन लोगो ने मेरे उपर भी दबाव बनाया तो मैंने मेरे दोस्त राहुलसिह को बुलाया था। राहुल सिह कल आया और उससे भी 900 रूपये फार्म के और 6000 हजार रूपये हॉस्टल फीस के लिये। इन लोगों ने कम्पनी का हैड ऑफीस बालोतरा होना बता रहे है। ये लोगों दूर दराज के बेरोजगार युवको को बुलाकार हॉस्टल फीस के 6000 हजार पहले लेते है और युवको या तो परेशान होकर चला जाता है तो ये लोग हॉस्टल के 6000 हजार रूपये कमा लेते है और कोई युवक रूक जाता है तो 5000, 10000, 15000 हजार रूपयों के प्रोडेक्ट देकर कम्पनी में मैम्बर बनाने और प्रोडेक्ट दिलाने पर 15 प्रतिशत कमीशन देने का आसा देते हैं। इस प्रकार इन लोगों ने मेरे से 22000 रूपये व मेरे दोस्त राहुलसिह से 7000 हजार रूपये ऐंठ लिये है। अन्य युवको के साथ इन लोगों ने रोजगार का झांसा देकर रूपयों ऐंठ कर धोखा किया है। इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर एंव छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना प्रतापनगर द्वारा नाकोठा नगर में माउण्ट व्यू होटल के पिछे एक बिल्डिंग में पहुंचे। प्रथम तल पर बने हुए हॉल में करीब 7 युवक बैठे हुये मिले जो कम्पनी के प्रोडेक्टो की बात को लेकर आपस में बातचित कर रहे थे। जिनका नाम पत्ता पूछा तो उन्होने अपना नाम कमश: हेमराज प्रजापत तरूण मेधवाल देवेन्द्र कुमार टेलर वल्लाराम प्रजापत भारमल गुर्जर विजय वर्मा श्रवण लाल गुर्जर होना बताया जो प्रकरण की घटना में वांछित होने से साथ ले थाने पर आया जिनको बाद पुछताछ के नियमानुसार गिरफतार किया गया। गिरफतार आरोपीगण
01. हेमराज प्रजापत पुत्र जगदीश कुम्हार उम्र 28 साल निवासी बेगलियावास पुलिस थाना मसुदा जिला अजमेर
02. तरूण पिता प्रेमाराम उम्र 20 साल निवासी लोहारकी पुलिस थाना रामदेवरा जिला जेसलमेर
03. देवेन्द्र कुमार पुत्र भारमल जी उम्र 20 साल निवासी शिव आगोरिया पुलिस थाना शिव जिला बाडमेर
04. दल्लाराम पुत्र सांवलराम जी प्रजापत उम्र 25 साल निवासी आहोर जिला जालोर
05. भारमल पुत्र उदाराम गुर्जर उम्र 27 साल निवासी रामदेव मन्दिर के पीछे पुलिस थाना विजय नगर जिला अजमेर
06. विजय पुत्र रमेश जी बर्मा उम्र 21 साल निवासी बोई पुलिस थाना थोई जिला सीकर
07. श्रवण लाल पुत्र उदालाल उम्र 20 साल निवासी देवगढ़ थाना देवगढ़ जिला
राजसमंद
पुलिस टीम –
01. भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर
02. विजेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक पुलिस थाना प्रतापनगर
03. धनपत उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी
04. विक्रम सिंह सजनि डीएसटी
05. गणेश सिंह हैड कानि डीएसटी
06. अखिलेश्वर हैड कानि डीएसटी
07 . उपेन्द्र सिंह कानि डीएसटी
08. राजपाल कानि पुलिस थाना प्रतापनगर
09 नवलराम कानि पुलिस थाना प्रत्तापनगर
10. भागीरथ कानि पुलिस थाना प्रतापनगर
11. सीताराम कानि डीएसटी
12. रामनिवास कानि डीएसटी
13. उत्कर्ष कानि डीएसटी
नाम-ड्रीम लाइफ वेलनेस, काम जीवन बर्बाद करना,,,,,नाकोड़ा नगर में चल रहा था बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट, गिरोह का पर्दाफाश, 7 युवक गिरफतार

Advertisements
