Site icon 24 News Update

नाड़ी किनारे अधेड़ का शव मिला, जानवरों ने नोच डाला, दो थानों की पुलिस पहुंची, पटवारी बुला कर सीमा ज्ञान के बाद हुई कार्रवाई

Advertisements


राजसमंद। राजसमंद में रविवार को देवली चारागाह नाड़ी के किनारे अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला। आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। कुंवारिया व आमेट पुलिस जाप्ता मौके पर आया। कुंवारिया थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा भी मौके पर पहुंचीं जहां सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि रविवार सुबह गोवलिया गांव के कुछ लोग नाड़ी की तरफ पहुंचे, जहां दुर्गंध आई। पास जाकर देखा तो अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव दुर्गंध मार रहा था। शव की सूचना गांव में फैली, और कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने जानकारी उच्च अधिकारी को दी। मामला क्योंकि आमेट थाने की सीमा पर था इसलिए आमेट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत मौके पर पहुंचे व सीमांकन हुआ। अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि युवक मानसिक परेशान था। पटवारी के सीमांकन के बाद शव कुंवारिया पुलिस ने कब्जे में लिया और आरके हॉस्पिटल की मोर्चरी के लिए रवाना किया। इस दौरान मौके पर गलवा के सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी व जोर के उप सरपंच शिव चरण सिंह चौहान एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version