Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष व संरक्षक रमेश मीणा के नेतृत्व में नवनियुक्त एमबी हॉस्पिटल नर्सिंग अधीक्षक संपत लाल बडाला व कार्डियोलोजी के नर्सिंग अधीक्षक हेमलता गंधर्व का उपरणा,माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत आमेटा सहित सिनियर नर्सिंग आंफिसर उपस्थित थे।

