24 News Update उदयपुर। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर के जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष के नेतृत्व में एमबी हॉस्पिटल के सिनियर नर्सिंग आंफिसर एलियाम्मा अब्राहम,रोसम्मा, दुर्गा सोलंकी व पुष्पा शर्मा का उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं एवं व्यवहार के लिए माला पहनाकर,शोल ओढ़ाकर, श्रीफल , प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि मुख्य अतिथि नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश पालीवाल, द्रौपदा मेघवाल, शारदा गरासिया थी। विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक अमीन खान , जितेंद्र भटनागर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने किया। सभी अतिथियों ने चारों साथियों के कार्यों की खूब प्रशंसा की।कार्यक्रम में महेंद्र सिंह सारंगदेवत ,नारायण सिंह राठौड़, लक्ष्मी नारायण चौहान,,शर्मिला माली, रमेश पंजाबी, विश्वेश्वर त्रिवेदी, मंगला जोशी, मंजू वैष्णव, चंद्र प्रकाश, दिनेश व जगदीश सिसोदिया, अनिल जैन, राजकुमारी सोनी, मोहनलाल सालवी,सकील मोहम्मद, पुष्पा भाटी, कृष्ण अवतार गुप्ता, सुनीता खंडेलवाल, सज्जन राठौर, पुष्पा मालवारी, सुनीता सिंह, गंगा खराड़ी,शिला , देवी लाल शर्मा, अरूणा कुमावत सहित कई सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे । धन्यवाद नरेश पूर्बिया ने दिया।
उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के चार सिनियर नर्सिंग आंफिसर का स्वागत एवं अभिनंदन

Advertisements
