ब्रह्माकुमारीज ने मनाया गोगुंदा मे संयुक्त रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर्व 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर 21 अगस्त 2024. आज मनुष्य कर्मेंद्रियों का अधीन बन नकारात्मकता को अपना रहा है जो उसके जीवन मे कष्टों का मुख्य कारण है। अत: नकारात्मक कर्मो से मुक्ती ही सही स्वतंत्रता होगी व निष्काम आत्मा की रक्षा स्वयं परम पिता परमात्मा करते है – ये बात उदयपुर ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय की बहन रीटा कुमारी ने गोगुंदा सेंटर पर ” स्वतंत्रता व रक्षाबंधन का आध्यात्म बोध” विषयक गोष्ठी मे कहीं।गोगुंदा केन्द्र की बी के रश्मि ने बताया कि सेंटर पर संयुक्त रुप से मनाये गये स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर्व मे गांव की 35 महिलाओं व 19 पुरुषों ने भाग लिया व उदयपुर की बी के रीटा कुमारी व बी के रजनी जी से दोनों पर्वों पर आध्यात्म ज्ञान प्राप्त किया ।मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के पश्चात सभी को पौधयुक्त गमले वितरित कर यह बताया गया कि घर आंगन मे फुलवारी व आस पडोस मे पेड़ पौधे होने से हमारे वातावरण मे सकारात्मक का संचार होता है इसलिए हमें सदैव इनके बीच समय बिताना चाहिये । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन कल से उदयपुर दौरे पर, दो दिन का रहेगा प्रवास, विविध कार्यक्रमों में लेंगीं भाग, जीएसटी भवन का करेंगी उद्घाटन चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव : कटारिया…..विद्यापीठ का 88 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया