ब्रह्माकुमारीज ने मनाया गोगुंदा मे संयुक्त रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर्व
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर 21 अगस्त 2024. आज मनुष्य कर्मेंद्रियों का अधीन बन नकारात्मकता को अपना रहा है जो उसके जीवन मे कष्टों का मुख्य कारण है। अत: नकारात्मक कर्मो से मुक्ती ही सही स्वतंत्रता होगी व निष्काम आत्मा की रक्षा स्वयं परम पिता परमात्मा करते है – ये बात उदयपुर ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय की बहन रीटा कुमारी ने गोगुंदा सेंटर पर ” स्वतंत्रता व रक्षाबंधन का आध्यात्म बोध” विषयक गोष्ठी मे कहीं।
गोगुंदा केन्द्र की बी के रश्मि ने बताया कि सेंटर पर संयुक्त रुप से मनाये गये स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर्व मे गांव की 35 महिलाओं व 19 पुरुषों ने भाग लिया व उदयपुर की बी के रीटा कुमारी व बी के रजनी जी से दोनों पर्वों पर आध्यात्म ज्ञान प्राप्त किया ।
मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के पश्चात सभी को पौधयुक्त गमले वितरित कर यह बताया गया कि घर आंगन मे फुलवारी व आस पडोस मे पेड़ पौधे होने से हमारे वातावरण मे सकारात्मक का संचार होता है इसलिए हमें सदैव इनके बीच समय बिताना चाहिये ।

