Site icon 24 News Update

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय बहनों ने भक्तों सहित हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया

Advertisements

उदयपुर 27 अगस्त 2024 ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय बहनों ने आज प्रातः दो आयोजन कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मना आराध्य से विश्व मे मधुरता का संचार करते रहने की प्रार्थना की । मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि खनिज नगर शोभागपुरा सेंटर पर आकर्षक श्री राधा कृष्ण झांकी व भजन कीर्तन के आयोजन का संयोजन बी के रीटा बहन व बी के रीमा बहन ने किया तो वहीं गोगुंदा केन्द्र पर हिंडोले मे लड्डू गोपाल व बच्चों के कान्हा रुप मे नाट्य प्रस्तुति को बी के रश्मि बहन, बीके रुबी बहन व बीके धनराज भाई द्वारा संचालित किया गया। दोनों आयोजन मुरली व प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुए ।

Exit mobile version