Site icon 24 News Update

नई शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, नई तकनीक और बेहतर शिक्षा पर दिया जोर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के चावंड स्थित प्रताप संस्थान में नई शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप पर चर्चा कर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे । जिसमें संस्थान के सभी शिक्षको ने भाग लिया । उद्घाटन सत्र में संस्थान के प्रिंसिपल पिंकी सिंह ने बालिका शिक्षा पर नई शिक्षा नीति पर अपने विचार व्यक्त किए । संस्थान के सबसे वरिष्ठ शिक्षक सोहन लाल शर्मा ने अंग्रेजी माध्यम के नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं पर सबको अवगत करवाया। सह निदेशक मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की मुख्य वक्ता संस्थान के ट्रस्टी व निदेशक प्रकाश शर्मा ने नई शिक्षा नीति में आयु के वर्गीकरण और नई तकनीकी से बच्चों को केसे तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम का संचालन ललित सेन ने किया ।कार्यक्रम के संयोजन कर्ता विजय व्यास ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन खेलों की महत्ता पर एनआईएस कोच नरेश रेबारी, विषयवार नई शिक्षा नीति पर नीलेश मेहता, योगेश गर्ग और डिम्पल व्यास अपने विचार रखेंगे ।

Exit mobile version