24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। बोहरा समाज के आमिल साहब के सूने घर में लाखों की चोरी की वारदात हुई। आमिल साहब और उनका पूरा परिवार 14 दिन से धार्मिक यात्रा पर इराक गया है। डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी का यह मामला है। यहां पर बोहरा समाज के आमिल साहब के सूने घर में लाखों की चोरी हो गई। आमिल साहब और पूरा परिवार 14 दिन से धार्मिक यात्रा पर इराक गया है। पड़ोसी महिला ने छत के रास्ते एक बदमाश को भागते देखा। आसपास के लोगों ने घर में देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं घटना के बाद पुलिस चोर की तलाश कर रही है। हुसैनी भाई नाहरवाला के घर में बोहरा समाज के आमिल साहब शेख मुर्तजा भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। फखरुद्दीन बोहरा ने मीडिया को बताया कि आमिल साहब और उनका परिवार 6 जुलाई से इराक में करबला की यात्रा पर गया है व पीछे घर पर ताले लगे हैं। चोरों ने गुरुवार शाम के समय छत के रास्ते ऊपर चढ़े। घर के ऊपरी मंजिल के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे। ऊपर के कमरे की अलमारी तोड़ दी। घर का पूरा सामान बिखेर दिया। इसके बाद घर के नीचे के 2 कमरों में भी अलमारियां तोड़ी। उसने सोने चांदी के जेवर, कैश और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं देर शाम को एक चोर घर की छत के रास्ते भागते हुए पड़ोसी महिला ने देख लिया। महिला और दूसरे लोगों को बताया। बोहरा समाज के लोग इकट्ठे हुए। ताले खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के ताले टूटे थे। आमिल साहब को फोन कर घटना के बारे में बताया। घर से करीब 35 तोला सोने के जेवर करीब 26 लाख और 25 हजार रुपए कैश के अलावा दूसरा सामान चोरी कर ले गए हैं। वहीं घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वाह क्या सीन है…..अब थाने बन गए रिश्वत के अड्डे, चौरासी थाने का हेड कांस्टेबल 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लड़की के भागने के मामले में कंप्रोमाइज के बाद भी मांग रहा था 10 हजार पहली ही बारिश में ही टूट गई 2.44 करोड़ खर्च से 5 महीन पहले बनी वात्रक बांध की नहरें