24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर शहर के अश्विनी बाजार में आज एक बंद पड़ी दुकान से बदबू आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने जब देखा तो दुकान में कचरे के बीच शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने धानमंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। अब शव की पहचान धानमंडी निवासी विनोद साहू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार शटर उठाते ही बंद दुकान में लाश का पता चला। प्राथमिक पूछताछ के बाद पहचान हो सकी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विनोद शराब का आदी था। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा व कब मौत हो गई, इसकी जांच की जा रही है। बाकी खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा।
धानमंडी के विनोद साहू के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान, अश्विनी बाजार की दुकान में मिला था शव

Advertisements