भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में बुधवार को एक ड्राइवर की दो ट्रकों के बीच में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर अपने ही ट्रक को उतरकर चेक करने पीछे गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल ड्राइवर को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला पुर थाना क्षेत्र का है। यहां फुटिया चौराहा के निकट हाईवे ब्रिज पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम से भरा एक ट्रक लेकर नरेंद्र पिता वीरेश यादव(27) निवासी फिरोजाबाद से भीलवाड़ा आ रहा था। पुलिस ने बताया- कस्बे से पूर्व फुटिया चौराहे के निकट ट्रक में खराबी आ गई थी, उसी को चेक करने नरेंद्र गाड़ी से उतरा और पीछे जाकर चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र दोनों ट्रकों के बीच दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर आये। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, उनके भीलवाड़ा पहुंचने पर आज मृतक का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सवा लाख का लहसुन चुराने का आरोपी गिरफ्तार पोक्सों कोर्ट का बड़ा फैसला:8 साल की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को 5 साल की सजा व 5 हजार रूपए का जुर्माना