24 न्यूज अपडेट उदयपुर। देहली गेट से कोर्ट चौराहा एवं अश्विनी बाजार की तरफ फ्लाईओवर निर्माण के बिन्दू पर नगर निगम ने स्पष्ट किया कि डीपीआर तैयार है तथा उच्च न्यायालय में स्वीकृति के लिए याचिका भी रजिस्टर हो चुकी है, जिस पर सुनवाई 20 अगस्त को प्रस्तावित है। सुखाड़िया तिराहा चौड़ा करने के कार्य के संबंध में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सुखाड़िया समाधि की दीवार पीछे शिफ्ट करने का कार्य हो चुका है। विद्युत ट्रांसफर्मर शिफि्ंटिंग के लिए अजमेर डिस्कॉम को राशि जमा करा दी गई है। निगम के अधीक्षण अभियंता भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि आगामी 20 जुलाई तक शिफ्टिंग कर ली जाएगी। राणा प्रताप रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे बाउण्ड्री में स्लीप लेन बनाने के प्रस्ताव पर रेलवे की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं आना बताया। इस पर एडीएम ने अगली बैठक में रेलवे अधिकारियों को बुलाकर चर्चा करने के निर्देश दिए। बैठक में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर रात्रिकालीन बाजार स्थापित करने की प्रगति की भी जानकारी ली। इसमें सामने आया कि पूर्व में की गई टेण्डर प्रक्रिया असफल रहने पर दोबारा टेण्डर किए गए हैं। इसके अलावा ग्रीन मोबिलिटी जोन प्रोग्राम, सीसारमा से एनएच 8 तक सड़क चौडाईकरण एवं नवीनीकरण सहित अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देहली गेट चौराहे को ट्रैफिक सिस्टम मॉडल के रूप में विकसित करने पर प्रस्ताव, स्वरूप सागर पुलिया के समीप बोटलनेक खोलने की संभावना तलाशने के भी निर्देश, कोर्ट चौराहा से हटेंगे पेन्सिल डिवाइडर, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक राजस्थान में उदयपुर से मानसून की हो गई गुपचुप एंट्री