24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। रामचन्द्र रजवानियाँ पुत्र भंवर लाल रजवानियाँ निवासी एम.एम.वी.एम. स्कूल के पीछे अम्बावगढ थाना अम्बामाता जिला उदयपुर ने कल रिपोर्ट दी कि वह धर्मराज जी कालाजी गोराजी का देवरा जो स्वरूप सागर पर अरावली वाटीका के सामने स्थित है। इसमें सेवक का काम करता हूं। समाज की तरफ से नियुक्त हो हर रोज शाम को सेवा पूजा करने समाज के कुछ लोगों के साथ आता रहता है। दिनांक 1 अक्टूबर को रात 8 बजे तक सेवा पूजा करके घर चले गए। 2 अक्टूबर को सवेरे समाज के लोगों द्वारा फोन पर सूचना मिली कि समाज के स्वरूप सागर पर स्थित धर्मराज काला जी गोरा जी के देवरे पर किसी अज्ञात लोगो द्वारा देवरे मे कोई पत्थर वगैरा से तोड फोड कर मूर्तियों को क्षतिग्रत कर दिया जिस पर मे व समाज के अन्य लोग धर्मराज काला जी गोराजी देवरे स्वरूप सागर पर आए तो देखा, हमे पता चला कि किन्ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से मन्दिर एवं देवरे पर लगी मिटी की मूर्तियों को तोड फोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 184/2024 प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए धार्मिक व पवित्र स्थान में घुस कर तोड फोड करने वाले अज्ञात व्यक्तियों को जल्द से जल्द खुलासा कर गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिये गये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी वृत पश्चिम कैलाश चन्द्र के मार्गदर्शन में मन अधिकारी आदर्श कुमार द्वारा थाना हाजा से टीम का गठन किया जाकर उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश के मुताबिक घटना स्थल पर सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर एवं आस पास दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आसुचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र से उक्त घटना को कारित करने वाले अज्ञात व्यक्तियों शीघ्र धरपकड हेतु मुताबिक सूचना पर गोपनीय रूप से घटना स्थल के इर्द गिर्द पुलिस जाब्ता तैनात किया। घटना के दिन करीब शाम 8 पीएम पर एक व्यक्ति कालाजी गौराजी देवरे के गेट के पास आया। गेट के ताला लगा होने से चार दिवारी को कूद कर अन्दर प्रवेश कर लिया। पुलिस जाब्ता ने तत्परता से व्यक्ति को पकड़ा तो व्यक्ति नशे शराब में होना पाया गया तथा पुलिस जाब्ता को देख भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने व अपना नाम पता बताने में आनाकानी करने से डिटेन कर थाने पर लाकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति का नशा शराब कम होने पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो अपना नाम दिलहरन पटेल पुत्र जगनुराम पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी गाँव / पोस्ट सोन तहसील मस्तुरी पुलिस थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छतीसगढ़ होना बताया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उदयपुर में पिछले 1 वर्ष से मजदूरी करना बताया तथा 6-7 दिनों से देवरे में रात्रि समय में विश्राम करना बताया। 1 अक्टूबर को मजदूरी कर शाम को शराब पी तथा नशा अधिक होने से खाना नहीं खाया व देवरे में आकर सो गया। रात्रि में बाथरूम करने उठा बाथरूम करके भूख लगने पर कुछ खाने के लिये देवर में प्रसाद होने की अपेक्षा से गेट खोल अन्दर देखा पर कुछ खाने को नहीं मिलने व नशे में होने से उक्त व्यक्ति द्वारा देवरे के बाहर पडी ईटें फंेकी जिससे देवरे में लगी मिट्टी की मूर्तियां खण्डित हो गई। आरोपी को बाद पूछताछ़ गिरफ्तार किया गया जिससे अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त- दिलहरन पटेल पिता जगनुराम पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी गॉव / पोस्ट सोन तहसील मस्तुरी पुलिस थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छतीसगढ है। पुलिस टीम थाना हाथीपोल उदयपुर:-1. निर्भय शंकर सउनि2. हेमेन्द्र सिहं हैड कानि 19793. मांगी लाल कानि 11334. धर्मपाल कानि 26705. हेमन्त कानि 1130 (विशेष योगदान) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लायन्स क्लब लेकसिटी ने निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया नशा मुक्ति अभियान रथ को झंडी दिखा कार्यक्रम शुरु हुआ