राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को फर्जी खेल प्रमाण पत्र देने वालों की अब शामत आ गई है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर ऐसे 10 लोगों की सूची जारी की है जिन पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र जमा करवाए। इनको बोर्ड के सचिव की ओर से 28 अप्रेल तक का समय दिया गया है। यदि ये दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये सभी रीट लेवल वन और टू के अभ्यर्थी हैं। आपको यह भी बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से नकल और फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। बोर्ड की ओर से 338 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई जिन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह अभ्यर्थी राजस्थान में होने वाली किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इनमें से किसी को भी प्रदेश के किसी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं मिलेगी। पिछले एक साल में एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बोर्ड इस तरह बैन लगा चुका है। बोर्ड की पिछले दिनों आयोजित भर्ती परीक्षा में इन 338 अभ्यर्थियों के नकल और फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें सामने आई थीं। इनमें सबसे ज्यादा 240 अभ्यर्थियों पर फर्जी डिग्री जमा करने का आरोप है, जबकि 92 अभ्यर्थियों पर गलत तरीके से परीक्षा पास करने और 6 अभ्यर्थियों पर डमी कैंडिडेट बैठाने का आरोप है। इसकी जांच के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए सभी 338 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की और आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फर्जी डिग्रियों का सौदागर मेवाड़ यूनिवर्सिटी का डीन बोला-पता नहीं कितनों को फर्जी डिग्रियां दी फूलों की पंखुडिय़ों पर भारी पड़ गए हेलिकॉप्टर के पंख, धूल का गुबार उठने से सांसें हो गई उंची-नीची