24 न्यूज अपडेट नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने शुक्रवार, 5 जुलाई को दुनिया की पहली CNG बाइक ’बजाज फ्रीडम 125’ लॉन्च की। बाइक को चलाने के लिए दो फ्यूल ऑप्शन यानी, 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक है। दोनों को एक बार फुल कराने से 330 किमी का माइलेज मिलेगा। राइडर एक बटन से CNG से पेट्रोल और पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकता है। इसकी कीमत 95,000 से 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। डिलीवरी सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। बाकी राज्यों में फेज वाइज मिलेगी। बजाज फ्रीडम CNG बाइक तीन वैरिएंट में आती है। बाइक के 11 से ज्यादा सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। 10 टन लोडेड ट्रक के नीचे आने पर भी टैंक लीक नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि CNG टू-व्हीलर चलाने का खर्च करीब 1 रुपए प्रति किलोमीटर आएगा। पूरी तरह गैस से भरने पर CNG टैंक का वजन 18kg होता है। कंपनी का दावा है कि CNG पर 100 किमी प्रति किलोग्राम और पेट्रोल का उपयोग करते समय 65kpl का माइलेज मिलता है। इसमें 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9.5 PS की पावर और 9.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बर्तानिया में विदा हुई ऋषि सरकार, लेबर पार्टी हुई 400 पार, अब कीर होंगे तारणहार वही हुआ जिसका था अंदेशा……केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- नीट एग्जाम रद्द करना तर्कसंगत नहीं, कई ईमानदार परीक्षार्थियों का हित खतरे में पड़ जाएगा; एनटीए बोला- बड़ी गड़बड़ी नहीं, इधर जिन्होंने निजी विवि में बुक करा दी सीटें उनकी हो गई बल्ले-बल्ले