Site icon 24 News Update

त्रेहान ग्रुप से सीए पर इनकम टैक्स का छापा, 15 करोड़ कैश, 7 किलो सोना मिला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. स्टेटे डेस्क। त्रेहान ग्रुप के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित गुप्ता के घर और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान 15 करोड़ रुपये नकद और 7 किलो सोना बरामद किया गया। छापेमारी गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। सर्च ऑपरेशन अलवर स्थित अपना घर शालीमार सोसाइटी और अन्य स्थानों पर चल रहा है। 15 करोड़ रुपये नकद व 7 किलो सोना अब तक लि है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। अशोक सैनी और कुलदीप कालरा के ठिकानों पर भी रेड हुई है। त्रेहान ग्रुप का ऑफिस और मॉल भी जांच के दायरे में हैं। सभी स्थानों से लेन-देन के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया गया कि 23 टीमें (प्रत्येक में 4-5 अधिकारी) व करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में शामिल हैं जिनको जयपुर, जोधपुर, और श्रीगंगानगर से टीमों को बुलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। आयकर विभाग को बड़ी मात्रा में कैश लेन-देन की सूचना मिली थी। ग्रुप के कार्यों में संभावित अनियमितताएं और काले धन का उपयोग जांच के मुख्य बिंदु हैं। सीए सुमित गुप्ता के शालीमार स्थित घर से मर्सिडीज कार भी जब्त की गई। बड़ी मात्रा में नकदी और सोने की बरामदगी आर्थिक अपराध और टैक्स चोरी का बड़ा मामला हो सकता है।

Exit mobile version