उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से उदयपुर को एक बार फिर दो चातुर्मास मिले हैं। शासन श्री मुनि सुरेश कुमार विगत तीन वर्षों से साधनारत है, मुनि सुरेश कुमार, सहवर्ती मुनि सम्बोध कुमार मेघांश, मुनि सिद्धप्रज्ञ का वर्ष 2024 का चातुर्मास प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार में होगा। वही अहमदाबाद से स्वास्थ्य लाभ लेते हुए उदयपुर पधारे साधवी डॉ. परमयशा, सहवर्ती साधवी विनम्रयशा,साध्वी मुक्ताश्री ,साध्वी कुमुद प्रभा का तेरापंथ भवन, अणुव्रत चौक, नाइयों की तलाइ में चातुर्मास होगा। यह जानकारी तेरापंथ सभा अध्यक्ष कमल नाहटा ने देते हुए बताया कि साध्वीवृन्द 15 जुलाई को प्रात: 6:55 बजे होटल विष्णुप्रिया से विहार कर विशाल जुलूस के साथ आर. एम. वी होते हुए 7.15 बजे तेरापंथ भवन में चार्तुमास प्रवेश करेंगे। साध्वी वृन्द के प्रवेश के बाद श्रावक समाज महाप्रज्ञ विहार पहुँचेगा यहां दिलीप सिंह राव निवास से प्रात: 9 बजे विशाल जुलुस के साथ मुख्य 80 फिट रोड, नीलकंठ आइ-वी-एफ रोड, महिला अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्र होते हुए प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार में मुनि सुरेश कुमार चातुर्मास प्रवेश करेंगे। चातुर्मास प्रवेश के साथ ही श्रावक समाज मुनिवृन्द का समारोहपूर्वक स्वागत करेगा। वही साधवीवृन्द का स्वागत समारोह दिनांक 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे तेरापंथ भवन में होगा। उल्लेखनीय है मुनि सुरेश कुमार का उदयपुर में यह पाँचवा, और महाप्रज्ञ विहार में दुसरा चातुर्मास है। पिछले वर्ष तेरापंथ समाज को माँ-साध्वी विनीत प्रभा बेटे मुनि सम्बोध कुमार मेधांशका चार्तुमास मिला था, संयोगवश इस वर्ष भाइ-बहन का चार्तुमास हो रहा है। गौरतलब है मुनि सम्बोध कुमार और साध्व डॉ.परमयशा संसार पक्ष में भाइ-बहन है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.