Site icon 24 News Update

तेज हवा व बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मौसम विभाग की राजसमंद व आस-पास बारिश की चेतावनी, उदयपुर में भी दिख सकता है असर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ओर से चेतावनी जारी की गई है जिसमें अगले तीन घंटे में उत्तरी जयपुर, सीकर, अलवर, राजसमंद जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / धूलभरी आँधी (हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा) / वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह चेतावनी आज साढ़े 6 बजे तक के लिए है। बताया गया कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Exit mobile version