24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मौसम विभाग ने अभी 2 बजे अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार सिरोही, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ सतही हवा (हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटा)/वज्रपात के साथ हल्की से वर्षा होने की संभावना है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। इधर बताया गया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री करौली में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गयी है। सर्वाधिक वर्षा 28.2 मिमी जैसलमेर में दर्ज की गयी। आगामी दिनों में राज्य के ज्यादातर भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
अभी-अभी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद भीलवाड़ा में होगी रिमझिम बारिश

Advertisements
