जयपुर। जयपुर ंमें जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमपी) टाइप-1 से पीडि़त ढाई साल के अर्जुन जांगिड़ को आज 8.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगाया गया। पिछले साल दिसंबर में अर्जुन के माता पिता को पता चला था कि उसे यह दुर्लभ गंभीर बीमारी है। पिता ने बताया कि इतनी महंगा इलाज करवाना परिवार के लिए संभव नहीं था, लेकिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने क्राउड फंडिंग के लिए गाइड किया, उन्हें हर जगह से सहयोग मिलता चला गया और आज यह नामुमकिन लगने वाला काम मुमकिन हो गया। शिशु रोग विशेषज्ञ और रेयर डिजिट सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर प्रियांशु माथुर ने बताया कि इस बीमारी में अर्जुन ठीक से बैठ नहीं पा रहा। इसका इलाज बहुत ज्यादा महंगा है। कमर से नीचे का हिस्सा बिल्कुल काम नहीं करता है। अगर 24 महीने तक उपचार नहीं किया तो आगे उपचार बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अर्जुन अभी 24 महीने का है। इलाज के दौरान डॉ. गायत्री डांगर, डॉ. लोकेश अग्रवाल और डॉ. मनीषा गोयल का भी सहयोग रहा। अर्जुन की मां पूनम जांगिड़ शिक्षा विभाग में लैब सहायक है। विभाग के मंत्री मदन दिलावर, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, सचिव कृष्ण कुणाल समेत विभाग के तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने आर्थिक सहयोग दिया। निदेशक की ओर से विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पत्र लिखकर आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया था। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भी राजस्थान में आर्थिक सहयोग देकर बच्चे को बचाने की मिासल पेश कर दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सफल विदेश यात्रा से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया एवं जापान में इन्वेस्टर मीट में लिया हिस्सा – विभिन्न निवेशकों ने राजस्थान में निवेश करने में दिखाई रूचि अवैध रिफिलिंग सेंटर पर रसद विभाग की बड़ी कार्यवाही – 31 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त – 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी किये जब्त