Site icon 24 News Update

डॉ. कर्नाटक मानद फेलो- 2024 के लिए नामित

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को कीट विज्ञान अनुसंधान में श्रेष्ठ कार्य सम्पादन हेतु भारतीय कीटविज्ञान सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा मानद फेलो- 2024 के लिए नामित के लिए किया गया। यह पुस्कार उन्हें 07 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी फ्रंटियर्स इन एंटोमोलॉजी-2025 के दौरान दिया जाएगा। यह समारोह भारतीय कीटविज्ञान सोसायटी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के डब्ल्यूटीसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version