24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 2.98 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की वारदात हुई। डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के 10 रुपए के ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर खातों से राशि काट ली। फ्रॉड का पता लगने पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस राशि रिफंड करवाने और ठगों की तलाश में जुट गई है। आसपुर थाना पुलिस के अनुसार इंद्रजीत सिंह राठौड़ पुत्र जसवंत सिंह राठौड़ निवासी धानमंडी आसपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में स्पाइन डॉक्टर भरत दवे का नाम, पता डालकर गूगल पर सर्च किया। इस दौरान उसे मिले नंबर पर 6 मार्च को डॉक्टर के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क किया। 11 मार्च को सुबह 11 बजे के लिए अपॉइंटमेंट मांगा, लेकिन 11 बजकर 20 मिनट का समय बताया। अपॉइंटमेंट कन्फर्म करने के लिए 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। फोन पे से 10 रुपए ट्रांसफर करने के लिए ट्राई किया, लेकिन फेल हो गया। इसके बाद एचडीएफसी के अकाउंट से फोन पे के लिए ट्राई किया। फिर भी पेमेंट नहीं हुआ। इस पर उन्होंने 11 मार्च को आने के बाद अपॉइंटमेंट राशि देकर टिकट लेने का भरोसा दिया। जिस पर उसे भरोसा हो गया। इसके बाद 8 मार्च को एसबीआई बैंक से फोन आया, जिसमे बताया कि 30-30 हजार के तीन, 5 हजार का एक और 3 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके बाद उसे ठगी का पता लगा, लेकिन उसके अकाउंट से 2 लाख 98 हजार 998 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राशि रिफंड करवाने और ठगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अतिक्रमण हटाने के विरोध में बुलडोजर की बकेट में सोई महिला पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन