24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। कुंआ थाना क्षेत्र में तीन महीने से फरार चल रहे दो और शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला न्यू चौरासी विधानसभा उपचुनाव (20 अक्टूबर 2024) के दौरान का है, जब नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी।
गिरफ्तारी कैसे हुई?
पुलिस ने 20 अक्टूबर 2024 को कार ड्राइवर जय सिंह (24) को गिरफ्तार किया था। जय सिंह से पूछताछ के बाद अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिली। शंभूसिंह (24) को बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी मोनू (25) को पोंगरा कला, खेरवाड़ा से पकड़ा गया। मोनू अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन था। उसकी तस्करों से मिलीभगत थी और वह नेटवर्क का हिस्सा था। पुलिस अब पूरे शराब तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का सुराग लग सकता है। डूंगरपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और शराब कहां से लाई जाती थी।
डूंगरपुर में अवैध शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
