24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर. साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 2 और शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने डूंगरपुर निवासी एक युवक से टेलीग्राम मैसेंजर ऐप से टिकिट बुकिंग टास्क पूरा करने पर बड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर उससे 16 लाख 85 हजार 713 रुपए की ठगी की वारदात की थी। दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार हो चुके हैं व अन्य की तलाश है। साइबर थानाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया- माल निवासी विशाल पुत्र गजानंद मेहता ने मामला दर्ज कराया कि 21 मार्च को उसके टेलीग्राम मैसेंजर ऐप से टिकिट बुकिंग का टास्क पूरा करने पर बड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की। ठग ने 16 लाख 85 हजार 713 रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने बदमाशों के फ्रॉड से जुड़े बैंक डिटेल खंगाले, जिससे बदमाशों की कड़िया जुड़ती है और कई नई जानकारियां मिली। साइबर पुलिस ने 15 जून को गुजरात के बड़ोदा निवासी खाताधारक मोहम्मद उमेर खान पठान पुत्र राशिद खान पठान को गिरफ्तार किया था। वहीं, जांच में सामने आया की विशाल से ठगी गई राशि में से 4 लाख की राशि अहमदाबाद निवासी केतन के खाते में गई थी उसे भी साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया की केतन ने अपना खाता कुनाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचने और कुनाल द्वारा केतन का खाता अहमदाबाद निवासी हिम्मत सिंह को एक लाख में बेचा है। हिम्मतसिंह ने यही खाता आबुरोड सिरोही निवासी कुलदीप सिंह को 2 लाख में बेच दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह व कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। अभी अहमदाबाद निवासी कुनाल, सिरोही निवासी अमित और बड़ोदा निवासी मुबीन फरार चल रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा बना भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का गढ़, टीचर-सूचना सहायक के बाद वनपाल में पकड़ा, फर्जीवाड़ा, 4 फर्जी अध्यापक गिरफ्तार, चार दलाल समेत 12 डिटेन, दलालों ने खरीदे बंगले करोड़ों के, चुनाव तक लड़ लिए रैगिंग में 300 उठक-बैठक करवाई, किडनी और लीवर डैमेज, 50 से अधिक स्टूडेंट की रैगिंग का आरोप, 7 सस्पेंड