Site icon 24 News Update

डिवाईन चाइल्ड’स स्कूल का त्रिदिवसीय गरबा महोत्सव शुरू

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। शारदीय नवरात्रि पर्व की श्रृंखला में डिवाईन चाइल्ड’स पब्लिक स्कूल निम्बाहेड़ा में आमलिया बावजी रोड़ स्थित विद्यालय प्रांगण में सोमवार से त्रिदिवसीय सांध्यकालीन गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई। प्रथम संध्या पर जूनियर कक्षाओं के बालकों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रेम बाहेती ने मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार मूंदड़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, निम्बाहेड़ा तथा विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद राठी, तरुण सालेचा एवं सीए रोहित नागोरी का स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर मयंक चौधरी, प्रतीक बालदी सहित अभिभावकगण तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
आयोजन के अंत में विद्यालय सचिव भावना बाहेती ने आभार प्रदर्शित किया।
बाहेती ने बताया कि मंगलवार को सीनियर कक्षाओं का तथा तीसरे व अंतिम दिन विद्यालय स्टाफ द्वारा गरबा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा तथा तीनों दिन के प्रतिभागियों को श्रेष्ठ वेशभूषा तथा प्रदर्शन के आधार पर पारितोषिक वितरण भी किया जाएगा।

Exit mobile version