उदयपुर। रूप रजत विहार कॉलोनी ग्राम पंचायत तितरडी के पक्ष में कॉलोनी वासियों के साथ पूर्व उपमहापौर महेंद्र सिंह शेखावत भी यूडीए में पहुंचे और अधिकारियों की बैठक में जाकर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट को पूरी बात बताई। भट्ट ने पूरी बात विस्तार से सुनी जिसके बाद महेंद्र सिंह शेखावत ने कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच की मांग की। संभागीय आयुक्त ने हामी भरी और कमेटी बनाकर जांच करवाने के लिए कहा। पूर्व उपमहापौर महेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा नेत्री अर्चना शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी जयपुर मुख्य सचिव के वहा जाकर अपनी मांग रखेंगे। बताया गया कि रूप रजत विहार निवासरत कॉलोनी वासियों के 30 वर्ष पुराने मकानों को अनिल पूनमिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा एवं यूआईटी अधिकारियों को गुमराह कर गलत दस्तावेज के आधार पर पुराने नक्शे से छेड़छाड़ कर प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 में गलत जानकारी देकर बिना कॉलोनी वासियों की सहमति व बिना बंटवारे के प्रोविजनल नक्शा पास करवा कर अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए संपूर्ण रूप रजत एवं 200 फीट रोड पर ब्लॉक बना दिए। बने बनाए मकान यू डी ए द्वारा मिलीभगत से गिरवाए जा रहे हैं जिससे कॉलोनीवासियों में भय की स्थिति बनी हुई है। कॉलोनीवासियों द्वारा बैंक से ऋण लेकर के उक्त मकान बनाए गए हैं यह प्लान आवासीय रूप रजत नगर के नाम से 30 वर्ष पूर्व 1993 में बनाया गया था एवं उक्त प्लान का विस्तृत नक्शा भी बना हुआ है तथा लगभग 200 मकान बने हुए हैं एवं उनका विस्तृत नक्शा तत्कालीन स्वामी अंबालाल दूगड़ के जरिए अनिल पुनमिया एवं अन्य खातेदार द्वारा विधिवत पंजीकृत कराकर मौके पर कब्जा सुपुर्द किया गया था जिसकी आधार पर कॉलोनी वासियों ने अपने आधार पर बाउंड्री वॉल एवं मकान बनाए गए हैं। भूमि 90 बी होकर सामूहिक खाते की है। भूमाफियाओं द्वारा 200 फीट रोड निकल जाने पर अनिल पुनमिया के मन में कथित रूप से खोट एवं लालच आ जाने से यूआईटी को गुमराह व दबाव बनाकर मकान ध्वस्त किया जा रहे हैं जिससे आहत होकर के कॉलोनी वासियों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया व उदयपुर लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत,स्थानीय विधायक फूलसिंह जी मीणा एवं ताराचंद जैन शहर विधायक एवं कलेक्टर को ज्ञापन देखकर न्याय की गुहार लगाई थी इस मौके पर भाजपा नेत्री अर्चना शर्मा ,मोहित पटेल, संजीव रावल, नूकुल सिंह भाटी ,जितेंद्र पटेल ,दिनेश प्रजापत, हेमंत मेनारिया ,हरीश मेनारिया ,अभिनव पारीक ,रमेश मेनारिया ,राजेश सिंह राठौर ,छगन नागदा , दिलीप चौबीसा, कुशाल भाणावत , कृष्णा सुथार , भावेश चौबीसा आदि उपस्थित थे।
डबल इंजन की सरकार, भाजपाई उतरे विरोध में : रूप रजत विहार के पक्ष में उतरे पूर्व उपमहापौर सहित भाजपा नेता, यूडीए व भूमाफिया पर मिलीभगत का आरोप

Advertisements
