24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरयोगेश गोयल द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोपाल स्वरुप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं गजेन्द्र सिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में फैली राम थानाधिकारी, टीडी मय टीम एवं जिला स्पेशल टीम ने बुधवार को उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रेलर को रुकवाया, चालक का नाम सोहनलाल पिता पेमाजी निवासी सॉगठ कला पुलिस थाना राजनगर जिला राजसमन्द हैं। ट्रेलर में भरी वस्तु के बारे में पुछा तो पाउडर के कट्टे भरे होना बताया। चैक किया तो ट्रेलर के अन्दर सफेद प्लास्टिक कट्टो के नीचे अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे हुए पाये गये। चालक से टी. पी. व लाईसेन्स या वैध अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा तो नही होना बताया। शराब की गिनती की गई तो कुल 185 कार्टून विभिन्न ब्राण्ड की राजस्थान निर्मित अवैध शराब पाई गई। चालक द्वारा शराब को गुजरात राज्य में तस्करी करने हेतु बिना वैध कागजात के शराब को अपने कब्जे में रख परिवहन करना धारा 19/54 राजस्थान आबाकरी अधिनियम का अपराध पाया जाने से अभियुक्त सोहनलाल पिता पेमाजी निवासी सॉगठ कला पुलिस थाना राजनगर जिला राजसमन्द को गिरफ्तार कर अवैध शराब मय ट्रेलर के जब्त की गई। मामले में प्रकरण संख्या 118/2024 धारा 19/54 राजस्थान आबाकरी अधिनियम में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
सोहनलाल पिता पेमाजी निवासी सॉगठ कला पुलिस थाना राजनगर जिला राजसमन्द ।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री फैलीराम थानाधिकारी, टीडी ।
- श्री नाना लाल स.उ.नि. ।
- श्री कालू लाल स.उ.नि.।
- श्री करतार सिह हैड कानि. । (विशेष भूमिका)
- श्री चन्द्र कुमार कानि.। (विशेष भूमिका)
- श्री जितेन्द्र कुमार हैड कानि.।

