24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। फिर से तैयार हो जाइये, अब हर महीने टेलिकॉम कंपनियां जोर के झटके धीरे धीरे से देने वाली हैं। 3 जुलाई 2024 से जियो और एयरटेल सहित अन्य के रिचार्ज 25 परसेंट का जंप ले चुके है। अब इनका लक्ष्य प्रति यूजर औसत आय 300 रूपए करना है। योन कि अब धीरे धीरे रेटें बढेंगी और हर यूजर को कम से कम 300 रूपए की चपत लगाने की तैयारी है। इस मसले पर कोई भी नेता खुलकर नहीं बोल रहा है बातें बत सोशल मीडिया पर हो रही है। ना तो लोकसभा में ना ही विधानसभा में किसी ने कोई सवाल पूछा है। क्या इसलिए क्योंकि सभी कंपनियां राजनेताओं को मोटे चंदे की रकम चुनावों में देती हैं और बदले में नेताओं ने इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाने का वचन दे दिया है। मीडिया रिपोट के अनुसार भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना है, ‘प्रति यूजर आय ₹300 तक पहुंचने के बाद भी भारत दुनिया का सबसे सस्ता टेलीकॉम मार्केट बना रहेगा।’आपको बता दें कि डेटा खपत 10 साल में 4 गुना बढी हैं व देश में इंटरनेट की पहुंच 52 प्रतिशत जनता तक हो गई है। गई। 2018-19 से लेकर 2022-23 के बीच टेलीकॉम इंडस्ट्री की आय 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। अब डेटा के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। यह रोटी कपडा और मकान के बाद चौथे पायदान पर आकर खडा हो गया है व इसका लाभ कंपनियां उठा रही हैं। 2023-24 में टेलीकॉम इंडस्ट्री की कुल आय 2.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। बीते 10 साल में टेलीकॉम कंपनियां 22 से घटकर 5 रह गई। बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि बैंक ऑफ अमेरिका का मानना है कि अगले 7 सालों के दौरान भारत में टेलीकॉम में टेरिफ 36.44 परसेंट बढ जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट के बाद शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ बजट में पड़ोसी देशों को भारत देगा 4773 करोड़, चीन समर्थक मालदीव को झटका, पैकेज में 370 करोड़ काटे, श्रीलंका की निकल पड़ी, 4 गुना ज्यादा मदद