Site icon 24 News Update

टार्च मांगा, नहीं दिया तो कर दी हत्या, 200 सीसीटीवी खंगालने के बाद पकड़े गए चौकीदार के हत्यारे

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। टार्च मांगा था, नहीं दिया तो कर दी हत्या। पुलिस ने चौकीदार की हत्या के मामले में 2 जनों को पकड़ा है। 6 फरवरी को थाना प्रतापनगर, उदयपुर में सूचना मिली कि नवनीत मोटर्स मारुति शोरूम के पास निर्माणाधीन पुलिया, मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जांच में पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से मारकर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी थी। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौका मुआयना कराया गया और मृतक की पहचान लादुलाल सालवी (35 वर्ष) निवासी सोलकियो का गुड़ा, राजसमंद के रूप में हुई। मृतक के भाई बसंतीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में चौकीदारी करता था और किसी ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और इलेक्ट्रॉनिक साधनों तथा साइबर सेल की मदद ली गई। जांच के दौरान पता चला कि बीएसएनएल कंपनी में कांट्रेक्ट पर फाइबर वायरिंग का कार्य कर रहे श्यामलाल गमेती और कमलेश भावसार उर्फ अजीत की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वायरिंग के काम के दौरान उन्होंने चौकीदार लादुलाल से टॉर्च मांगी थी। मामूली कहासुनी के बाद दोनों ने पास पड़े पत्थरों से लादुलाल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। कमलेश भावसार उर्फ अजीत (37 वर्ष) श्यामलाल गमेती (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया हैं। घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, आईपीएस प्रशिक्षु माधव उपाध्याय, प्रेम कुमार सउनि, तख्त सिह हैडकानि, अखिलेश्वर हैडकानि, राजुराम कानि, सोहन शर्मा कानि, रामस्वरूप कानि, नरेन्द्र सिह कानि. नागेन्द्र सिंह कानि,बनवारी कानि, शंकरलाल कानि विशाल चन्द कानि। साइबर सेल टीम में गजराज सिंह, लोकेश रायकवाल, मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version