Site icon 24 News Update

ज्वेलरी शॉप पर चोरी के पांच-पांच हजार के इनामी  2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

 
डूंगरपुर। डूंगरपुर की धम्बोला थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चोरों ने धंबोला में ज्वेलरी शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन पर 5-5 हजार रुपए का इमाम घोषित था। थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि पिछले ासल 14 नवंबर को रमेशचंद्र पुत्र कालूराम पंचाल निवासी धंबोला ने रिपोर्ट दी कि धम्बोला में उनकी ज्वैलरी शॉप धनलक्ष्मी पर चोरी की वारदात हुई। यहां से करीब 8 किलो चांदी के जेवरात चुरा लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिंटू (24) पुत्र रमेश भाभोर निवासी सरसेडा थाना जैसावाडा जिला दाहोद गुजरात को गिरफ्तार किया हे। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ज्वेलरी शॉप के अलावा चोरी की 3 अन्य वारदातें भी कबूल कर ली थी। साथी फरार हो गए थे।उन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने रमेश उर्फ चुना भाई पुत्र मंगला सोलंकी निवासी आमली थाना जैसावाडा जिला दाहोद गुजरात और विक्रम पुत्र रमेश कटारा निवासी वाकिया थाना कटवारा जिला दाहोद गुजरात को गिरफ्तार कयिा है। दोनों आरोपियों ने भी चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

Exit mobile version