24 न्यूज अपडेट, जोधपुर। जोधपुर से चितौड़गढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने जा रहे पांच दोस्तों की कार पलट गई। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। चार दोस्तों को पालनपुर (गुजरात) के वेदांत हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। शिवगंज (सिरोही) के पास पोसालिया में यह हादसा हुआ। सभी पांच कार सवार जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र स्थित तिंवरी के रहने है।ं शनिवार रात चित्तौड़गढ़ के लिए क्रेटा कार से रवाना हुए थे। गांव से निकलने के बाद पाली-और सिरोह बॉर्डर पर हादसा हो गया। शिवगंज (सिरोही) से आगे निकलने के बाद पोसालिया में अचानक पशु के आने से कार अनियंत्रित हुई व होकर पलट गई। हादसे में प्रोपर्टी कारोबारी सुरेंद्र सिंह (40) पुत्र भोम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे एंबुलेंस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। मेडिकल करोबारी देवेंद्र गोयल (40) पुत्र अनोपचन्द, होटल व्यवसायी सुरेंद्र माली (36) पुत्र सत्यनारायण, किराना व्यवसायी मुकेश (38) पुत्र दाऊलाल, किराना व्यवसायी राकेश (40) पुत्र भैंरूलाल को पालनपुर (गुजरात) के वेदांता हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज गंभीर हालत में जारी है। सुरेंद्र के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सुरेंद्र सिंह के घर में पत्नी व दो बेटे हैं। तीन भाईयों में वह सबसे बड़ा था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ संक्रमण काल विजय दिवस 21 जुलाई मना ठाकुर अमरचंद बड़वा को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया नमन 24 News Update 21 07 2024 Epaper- 141 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें